भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दिया बड़ा संकेत! दतिया से कौन होगा BJP का चेहरा?

Edited By Himansh sharma, Updated: 05 Jul, 2026 05:00 PM

datia bypoll bjp ready candidate suspense continues

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव अब पूरी तरह राजनीतिक केंद्र बन चुका है।

भोपाल। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव अब पूरी तरह राजनीतिक केंद्र बन चुका है। सत्ता और विपक्ष दोनों ने चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। भाजपा खुद को पूरी तरह तैयार बता रही है, जबकि कांग्रेस अगले दो दिनों में अपने उम्मीदवार के नाम पर अंतिम फैसला लेने की दिशा में बढ़ रही है। ऐसे में दतिया की सियासत में हलचल लगातार तेज होती जा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भोपाल में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा किसी भी चुनाव के लिए अलग से तैयारी करने वाली पार्टी नहीं है। उनके मुताबिक संगठन सालभर बूथ, मंडल और जिला स्तर पर लगातार सक्रिय रहता है, इसलिए उपचुनाव जैसी परिस्थितियों के लिए पार्टी पहले से तैयार रहती है। उन्होंने विश्वास जताया कि मजबूत संगठनात्मक ढांचा ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।

पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की संभावित उम्मीदवारी को लेकर पूछे गए सवाल पर खंडेलवाल ने स्पष्ट किया कि मिश्रा पार्टी के वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं तथा दतिया की राजनीति से उनका पुराना जुड़ाव रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व संभावित नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजेगा और अंतिम निर्णय वहीं से लिया जाएगा। इससे साफ है कि भाजपा की ओर से उम्मीदवार के नाम पर अभी अंतिम मुहर लगना बाकी है।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की प्रस्तावित महाकाल मंदिर से अयोध्या तक की पदयात्रा पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भगवान राम का भव्य मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक है और भाजपा ने हमेशा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का कार्य किया है। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर प्रदेशभर में 5 और 6 जुलाई को कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं।

दूसरी ओर कांग्रेस भी दतिया उपचुनाव को लेकर पूरी सक्रियता दिखा रही है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दतिया दौरे के बाद स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा की है। संगठन स्तर पर प्राप्त फीडबैक के आधार पर प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि जल्द उम्मीदवार के नाम की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!