MP भाजपा की नई टीम की घोषणा, CM मोहन समेत 106 सदस्य कार्यसमिति में शामिल, देखें सूची

Edited By meena, Updated: 23 Jun, 2026 02:52 PM

hemant khandelwal announces state executive committee 106 leaders included

मध्य प्रदेश भाजपा ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अपनी प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के कार्यकाल का लगभग एक साल पूरा होने जा रहा है और इसी के साथ संगठन...

भोपाल (इजहार खान) : मध्य प्रदेश भाजपा ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अपनी प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के कार्यकाल का लगभग एक साल पूरा होने जा रहा है और इसी के साथ संगठन की नई टीम भी सामने आ गई है।
PunjabKesari

मंगलवार को जारी सूची में प्रदेश कार्यसमिति के 106 सदस्यों के नाम शामिल किए गए हैं। इस सूची पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की नजरें लंबे समय से टिकी हुई थीं। बताया जा रहा है कि नामों को लेकर दिल्ली स्तर पर मंथन के बाद अंतिम मंजूरी दी गई।

PunjabKesari

नई कार्यसमिति में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, वीरेंद्र कुमार और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल भी शामिल हैं।

प्रदेश कार्यसमिति के 106 सदस्यों के अलावा 41 स्थायी आमंत्रित सदस्यों को भी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सभी संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष और विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में कार्यसमिति का हिस्सा होंगे।

PunjabKesari

सूची की खास बात यह है कि इसमें कई मंत्रियों और विधायकों के साथ भाजपा विधायक संजय पाठक को भी जगह दी गई है। माना जा रहा है कि नई कार्यसमिति के जरिए भाजपा ने आगामी चुनावी और संगठनात्मक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए संतुलन साधने की कोशिश की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!