Edited By meena, Updated: 22 Jun, 2026 01:13 PM

मध्य प्रदेश के कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के वेयर हाउस को मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन ने नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में 7 दिन का अल्टीमेटम जारी किया....
इंदौर (सचिन बहरानी) : मध्य प्रदेश के कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के वेयर हाउस को मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन ने नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में 7 दिन का अल्टीमेटम जारी किया है। 24 हजार मीट्रिक टन गेहूं के भंडारण को लेकर सवाल किया गया है। वेयरहाउस में कमियां बताई गई है और 7 दिन में कमियां दूर करने का अल्टीमेटम जारी किया है।
दरअसल, मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन के नवनियुक्त अध्यक्ष जीतू पटवारी के सांवेर विधानसभा के पालिया गांव स्थित कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के वेयरहाउसों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नियमों के उल्लंघन और फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं में कमी के आरोप लगाए गए और नोटिस जारी किया गया।
निरीक्षण के बाद नगायच ने दावा किया कि वेयरहाउसों में फायर सेफ्टी समेत कई आवश्यक व्यवस्थाओं का अभाव है और नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामले की जांच कर नियमानुसार नोटिस जारी किया जाए। साथ ही यदि अनियमितताएं सही पाई जाती हैं तो सरकारी अनाज भंडारण की पात्रता समाप्त करने की कार्रवाई भी की जाए।
वहीं निरीक्षण और आरोपों के बाद जीतू पटवारी ने इस कार्रवाई को सरकार पर राजनीतिक द्वेष की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए कड़ा जवाब दिया।
वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी से फोन पर चर्चा की। पटवारी ने स्पष्ट कहा कि यदि शासन को नियमों के उल्लंघन की शिकायत है तो उनके वेयरहाउस तत्काल खाली करा लिए जाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है और वे किसी भी प्रकार के दबाव में आने वाले नहीं हैं। गौरतलब है कि संजय नगायच प्रदेशभर के करीब 100 वेयरहाउसों का निरीक्षण कर चुके हैं और इनदिनों वह इंदौर और उज्जैन के वेयरहाउस की जांच कर रहे है। वही इस मामले को लेकर अब राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।