जो खुद 30-35 हजार वोटों से हार गया हो, उसका क्या भविष्य होगा? जीतू पटवारी पर मंत्री धर्मेंद्र लोधी का तीखा हमला

Edited By meena, Updated: 15 Jul, 2026 03:08 PM

minister dharmendra lodhi s scathing attack on jitu patwari

मध्यप्रदेश कांग्रेस के मुखिया जीतू पटवारी इस समय जेन जी पर ध्यान केंद्रित कर उनके साथ साइकिल यात्रा निकाल रहे हैं। उनकी इस यात्रा में कांग्रेस के कई बड़े चेहरे भी साथ हैं...

खंडवा (मुश्ताक मंसूरी) : मध्यप्रदेश कांग्रेस के मुखिया जीतू पटवारी इस समय जेन जी पर ध्यान केंद्रित कर उनके साथ साइकिल यात्रा निकाल रहे हैं। उनकी इस यात्रा में कांग्रेस के कई बड़े चेहरे भी साथ हैं। हालांकि उनकी यह यात्रा चुनावी रणनीति के अनुसार कितनी सफल होती है यह तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन इस पर खंडवा पहुंचे प्रदेश के धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बड़ा बयान दिया है। उनसे जब पूछा गया कि जीतू पटवारी धरातल पर कांग्रेस पार्टी की पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं तब मंत्री लोधी ने कहा कि, जीतू पटवारी का खुद कोई भविष्य नहीं है। जो खुद 30-35 हजार वोटों से हार गया हो, और उसको कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष बना दिया हैं, तो उसका क्या भविष्य होगा। मुझे नहीं लगता की वो कांग्रेस को आगे ले जा पाएंगे।

PunjabKesari

वहीं जब मंत्री लोधी से पूछा गया कि आज सुबह ही राज्य मंत्री लखन पटेल को पशुपालन विभाग से हटाया गया है, और उनका विभाग अब मुख्यमंत्री ने खुद अपने पास रखने का निर्णय लिया है तब वे इस बात की जानकारी होने से मना कर गए। साथ ही इस संबंध में संगठन से सवाल पूछने की सीख भी मीडिया को दे गए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!