Edited By Desh Raj, Updated: 13 Jul, 2026 09:33 PM

दतिया में आज कांग्रेस पार्टी ने अपने पूर्व विधायक राजेंद्र भारती से मुलाकात की है। कांग्रेस उम्मीदवार के नामांकन से पहले कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं के साथ जीतू पटवारी ने राजेंद्र भारती के निवास पर उनसे मुलाकात हुई।
(दतिया): दतिया में आज कांग्रेस पार्टी ने अपने पूर्व विधायक राजेंद्र भारती से मुलाकात की है। कांग्रेस उम्मीदवार के नामांकन से पहले कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं के साथ जीतू पटवारी ने राजेंद्र भारती के निवास पर उनसे मुलाकात हुई। इस मौके पर दिग्विजय सिंह , कैलाश कुशवाहा के साथ अशोक डांगी भी मिलने पहुंचे।
जीतू पटवारी का कहना है कि दतिया में कांग्रेस का परचम लहराने के लिए पूरी कांग्रेस एकजुट है और सभी पूरी ताकत, एकजुटता और संकल्प के साथ तैयार हैं। माना जा रहा है कि राजेंद्र भारती से मिलने के पीछे कांग्रेस को जोरदार तरीके से दतिया में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करनी है और सारी कांग्रेस के एक होने का संदेश देना है। लिहाजा कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन में ताकत दिखाई है और एकजुटता का संदेश दिया है।
जीतू ने कहा है कि माँ पीताम्बरा के आशीर्वाद और दतिया की न्यायप्रिय जागरूक जनता एक बार फिर काँग्रेस पर अपना भरोसा जताएगी और अहंकार, तानाशाही तथा जनविरोधी राजनीति करने वाली भाजपा को लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देगी।