वाह पंडित नरोत्तम मिश्रा जी आपने तो ग़ज़ब ही कर दिया...दतिया बवाल पर दिग्विजय सिंह का तंज

Edited By meena, Updated: 11 Jul, 2026 02:29 PM

digvijay singh took a dig at narottam mishra over the datia uproar

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने आशुतोष तिवारी को टिकट दिया है। ऐसे में दतिया से प्रबल दावेदार पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों में..

दतिया : मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने आशुतोष तिवारी को टिकट दिया है। ऐसे में दतिया से प्रबल दावेदार पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों में भारी नाराजगी जताई है और भारी बवाल काटा। यहां एक और दतिया में हालात बिगड़े हुए हैं, वहीं दूसरी ओर पार्टी में गुटबाजी भी खुलकर सामने आई है। जिलाध्यक्ष से लेकर पार्षदों ने अपने इस्तीफे दे दिए हैं। हालांकि नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया के सामने आकर पार्टी हाईकमान के फैसले को माना है और अपने कार्यकर्ताओं को हिंसा न करने की अपील की है। ऐसे में पूर्व सीएम व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने दतिया में बिगड़े हालातों पर तंज कसते हुए कहा है कि वाह पंडित नरोत्तम मिश्रा जी आपने तो ग़ज़ब ही कर दिया।

दिग्विजय सिंह ने भाजपा और भाजपा नेताओं को टैग करते हुए आगे लिखा-  नरोत्तम मिश्रा ने अपने आंदोलनात्मक विरोध में कांग्रेस और भाजपा को भी मात दे दी। बधाई। लगे रहो। जय सिया राम।

वहीं उन्होंने अगली पोस्ट में दतिया पुलिस को टैग करते हुए डीजीपी को संबोधन करते हुए लिखा- कार्यकर्ताओं को क्यों गिरिधर कर रहे हो। जो इन छोटे कार्यकर्ताओं को उकसा रहे हैं उन्हें गिरिधर करने का साहस दिखाओ।  मुझे बताया जाता है आप राजस्थान के हो। राजस्थान तो वीरों की धरती है। डरते क्यों हो DGP साहब से इजाज़त लेकर गिरिफ्तारी शुरू करो। जय सिया राम जय माई की।

बता दें कि दतिया से विधानसभा उपचुनाव में भाजपा द्वारा पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है।  टिकट बदलने के फैसले के विरोध में बड़ी संख्या में डॉ. मिश्रा के समर्थक भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा देकर संगठन को चुनौती दी है। वहीं जनता सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रही है। समर्थकों ने नेशनल हाईवे-44 को लगभग 11 घंटे तक जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस से भिड़ गए, जिससे आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए और चार ज़िलों में ट्रैफ़िक बुरी तरह प्रभावित हुआ। दतिया के ज़िला मजिस्ट्रेट (DM) स्वप्निल वानखेड़े ने बताया कि शुक्रवार शाम शुरू हुआ यह जाम शनिवार सुबह करीब 5 बजे तक जारी रहा, जिससे 20-25 किलोमीटर लंबा जाम लग गया और दतिया, झांसी, शिवपुरी और ग्वालियर ज़िले प्रभावित हुए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!