BJP से टिकट कटने के बाद नरोत्तम मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, कह दी यह बड़ी बात

Edited By Himansh sharma, Updated: 11 Jul, 2026 12:24 PM

narottam mishra reacts after bjp ticket snub

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा द्वारा टिकट नहीं दिए जाने के बाद पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

दतिया। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा द्वारा टिकट नहीं दिए जाने के बाद पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी का निर्णय है..

डॉ. मिश्रा ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उन वीडियो पर भी प्रतिक्रिया दी, जिनमें कुछ कार्यकर्ता पेट्रोल और मिट्टी का तेल डालकर विरोध प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने ऐसे किसी भी कदम से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि कोई भी कार्यकर्ता इस तरह का काम न करे और न ही सड़क जाम जैसी स्थिति बनाए।

उन्होंने कहा कि यदि किसी कार्यकर्ता को अपनी बात रखनी है तो उसके लिए पार्टी का अपना मंच और तय प्रक्रिया है। अपनी बात वहीं रखी जानी चाहिए, न कि सड़क पर विरोध प्रदर्शन के जरिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!