बड़ा कांड , RGPV में सनसनी, परीक्षा के दिन चोरी हुए 9 प्रश्नपत्रों के लिफाफे, टूटा मिला ताला, विभाग सील

Edited By Desh Raj, Updated: 03 Jul, 2026 09:35 PM

sensation at rgpv envelopes containing 9 question papers stolen on exam day

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) के यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट (UTD) में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब परीक्षा के दिन ही विभाग से नौ प्रश्नपत्रों के लिफाफे चोरी होने का मामला सामने आया।

भोपाल (इजहारखान): राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) के यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट (UTD) में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब परीक्षा के दिन ही विभाग से नौ प्रश्नपत्रों के लिफाफे चोरी होने का मामला सामने आया। घटना के बाद गांधीनगर थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, स्कूल ऑफ बायोमॉलिक्यूलर इंजीनियरिंग एंड बायोटेक्नोलॉजी के सहायक प्राध्यापक डॉ. सुरेश कुमार और आरजीपीवी के सुरक्षा प्रभारी डॉ. भूपेंद्र सिंह की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) और 305(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

PunjabKesari

सुबह विभाग पहुंचे तो टूटा मिला मुख्य ताला

शिकायत पत्र के मुताबिक, 3 जुलाई की सुबह करीब 9:50 बजे विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अर्चना तिवारी, डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. मृत्युंजय सिंह और कर्मचारी वीरेंद्र माली विभाग पहुंचे। चैनल गेट का ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया गया तो कार्यालय का मुख्य ताला टूटा हुआ मिला।अंदर केबिन का गेट खोलने पर अलमारी खुली मिली और उसमें रखा महत्वपूर्ण सामान गायब था। जांच में पता चला कि उसी दिन आयोजित होने वाली परीक्षाओं के सभी प्रश्नपत्रों के लिफाफे चोरी हो चुके थे।

खिड़की तोड़कर घुसे चोर, बाथरूम की टोंटी भी तोड़ी

निरीक्षण के दौरान विभाग की साइड खिड़की टूटी हुई मिली। वहीं, अंदर बाथरूम में नल की टोंटी भी क्षतिग्रस्त पाई गई। शिकायत में आशंका जताई गई है कि अज्ञात व्यक्ति या व्यक्तियों ने परीक्षा व्यवस्था को बाधित करने के उद्देश्य से यह सुनियोजित वारदात अंजाम दी।घटना के बाद पूरे विभाग को बंद कर चैनल गेट को सील कर दिया गया है।

नौ प्रश्नपत्रों के लिफाफे चोरी

शिकायत के अनुसार, चोरी हुए प्रश्नपत्रों में मुख्य रूप से ये विषय शामिल हैं—

* CB403 सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग

* AL403 एल्गोरिदम का विश्लेषण एवं डिजाइन

* CD403 एल्गोरिदम का विश्लेषण एवं डिजाइन

* MTDA-103 डेटा स्ट्रक्चर एल्गोरिदम

कुल 9 प्रश्नपत्रों के लिफाफे चोरी होने की जानकारी पुलिस को दी गई है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

परीक्षा के दिन ही प्रश्नपत्रों की चोरी ने विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह भी उठ रहा है कि जब मुख्य चैनल गेट बंद था, तो आरोपी परिसर के भीतर कैसे पहुंचे और संवेदनशील परीक्षा सामग्री तक उनकी पहुंच कैसे बनी।पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और विश्वविद्यालय परिसर में मौजूद सुरक्षा इंतजामों की जांच कर रही है। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन भी इस घटना के बाद अलर्ट मोड पर है।

मामले पर HOD अर्चना तिवारी ने क्या कहा?

इस मामले पर अर्चना तिवारी ने कहा कि  हम चार लोग सुबह 09:50 पर डिपार्टमेंट में इंटर हुए।शटर का लाक  ओपन किया और अपने आफिस के गेट  पर पहुंचे थे तो  लाक ब्रोकन था। हम लोग हड़बड़ा गए कि क्या हो गया। पूरे डिपार्टमेंट में जब इन्वेस्टीगेट किया तो समझ में आया की  बाथरूम  की विंडो को तोड़कर वहां से कोई घुसा है जो यूरिनल पोड के ऊपर चढ़ा है।

वहां से वह नल टूटा मिला नीचे और आपके आफिस के डोर का जो लाक था वह भी पूरा आपके लाक के साथ तो पूरा उसमें हैंडल निकालकर  रखा हुआ था।  कुछ ऐसा किया है कि जो लैप्स है उसके स्क्रू निकल गए ताले के साथ और 4 लाक्स में था। इतनी सिक्योरिटी होने के बाद  4 लाक्स में था प्रश्न पत्र ।चैनल का लाक, आफिस का लाक, चेम्बर का लाक उसके बाद अलमीरा  का लाक। चोर को इतना पता था कि इसी अलमारी में इस जगह पर रखे हुए 9 पेपर्स हैं  जो आज शेड्यूल्ड हैं।

लिहाजा मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!