MP में कमिश्नर की बड़ी प्रशासनिक कार्रवाईः विभाग के संयुक्त संचालक को किया निलंबित, पूरे विभाग में मचा हड़कंप

Edited By Vandana Khosla, Updated: 22 Jun, 2026 03:00 PM

major administrative action by commissioner in mp joint director of the

सागरः मध्यप्रदेश के सागर संभाग के कमिश्नर अनिल सुचारी ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। यहां पशुपालन एवं डेयरी विभाग की संभागीय संयुक्त संचालक डॉ. कल्पना दीवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। संयुक्त संचालक पर वित्तीय अनियमितता और नियमों के...

सागरः मध्यप्रदेश के सागर संभाग के कमिश्नर अनिल सुचारी ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। यहां पशुपालन एवं डेयरी विभाग की संभागीय संयुक्त संचालक डॉ. कल्पना दीवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। संयुक्त संचालक पर वित्तीय अनियमितता और नियमों के उल्लंघन का गंभीर आरोप लगा है। इस कार्रवाई के बाद पूरे विभाग में हड़कंप मचा है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला सागर संभाग में से सामने आया है। यहां पशुपालन एवं डेयरी विभाग की संभागीय संयुक्त संचालक डॉ. कल्पना दीवान पर शासन के निर्देशों की अवहेलना करने और ई-अटेंडेंस नियमों का उल्लंघन करने के गंभीर आरोप हैं। मामला जैसे ही सागर संभागीय कमिश्नर अनिल सुचारी के संज्ञान में आया, उन्होंने तुरंत पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए।

शुरुआती जांच में डॉ. कल्पना दीवान पर लगे आरोप सही पाए गए। इसके बाद कमिश्नर ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। इसके लिए आदेश जारी किया गया है। इस बड़ी कार्रवाई के बाद प्रशासनिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!