Edited By Vandana Khosla, Updated: 29 Jul, 2026 11:40 AM

रीवाः मध्यप्रदेश के रीवा में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां मंगलवार रात एक कांग्रेस नेता की चाकू मारकर हत्या की गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आदिवासी समाज में भारी आक्रोश देखा जा...
रीवाः मध्यप्रदेश के रीवा में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां मंगलवार रात एक कांग्रेस नेता की चाकू मारकर हत्या की गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आदिवासी समाज में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। वहीं, पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शांति विहार में हुई है। जहां स्थित एचडीएफएस (HDFC) बैंक के पास कांग्रेस एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमित कोल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि दो बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला किया। हमले में अमित कोल लहूलूहान हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके पर फरार हो गए।
आनन-फानन में गंभीर घायल अमित को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि रात करीब 10 बजे अमित कोल एक दुकान पर सिगरेट लेने पहुंचे थे। इसी दौरान हमला हुआ। वारदात के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आदिवासी समाज में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
बता दें कि अमित कोल रीवा कांग्रेस के सक्रिय नेताओं में गिने जाते थे। वह कांग्रेस के अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष थे और वार्ड क्रमांक-4 से पार्षद पद का चुनाव भी लड़ चुके थे। सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी के कारण क्षेत्र में उनकी अच्छी पहचान थी। उनके अचानक निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।