Edited By Vandana Khosla, Updated: 16 Jul, 2026 04:37 PM

भोपालः मध्यप्रदेश कांग्रेस में एक बार फिर अंदरूनी कलह उजागर हुई है। यहां भोपाल में कांग्रेस के मंच पर पूर्व मंत्रियों का अपमान किया गया है। सूत्रों के मुताबिक साइक्लोथॉन के मंच पर दो पूर्व मंत्रियों के साथ धक्का-मुक्की की गई। पूरे मामले का वीडियो भी...
भोपालः मध्यप्रदेश कांग्रेस में एक बार फिर अंदरूनी कलह उजागर हुई है। यहां भोपाल में कांग्रेस के मंच पर पूर्व मंत्रियों का अपमान किया गया है। सूत्रों के मुताबिक साइक्लोथॉन के मंच पर दो पूर्व मंत्रियों के साथ धक्का-मुक्की की गई। पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है। जोकि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, कांग्रेस का दो दिवसीय ‘जेन-जी साइक्लोथॉन’ का बुधवार को भोपाल में समापन हुआ। कांग्रेस ने नीट समेत अन्य सरकारी भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक के खिलाफ आयोजित की गई थी। इसी दौरान मंच पर कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद थे। तभी कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने आगे आने के लिए वरिष्ठ नेताओं सज्जन वर्मा और सुखदेव पांसे को धक्का दे दिया।
बता दें कि कांग्रेस के मंच पर जीतू पटवारी समेत कई दिग्गज नेता मौजूद थे। इस दौरान विधायक के धक्का देने का वीडियो सामने आने के बाद पार्टी में नेताओं के सम्मान और कद को लेकर सवाल खड़े हुए हैं।