MP की महिला पुलिस अफसर का VIDEO वायरल! लिखा - खुद की परेशानियां नहीं सुलझ रहीं, दूसरों की समस्या सुलझाने की नौकरी कर ली

Edited By Himansh sharma, Updated: 06 Jul, 2026 05:27 PM

mp woman cop s viral reel under investigation

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में पदस्थ एक महिला पुलिस अधिकारी का सोशल मीडिया वीडियो सामने आने के बाद विभाग में हलचल मच गई है।

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में पदस्थ एक महिला पुलिस अधिकारी का सोशल मीडिया वीडियो सामने आने के बाद विभाग में हलचल मच गई है। वर्दी में बनाई गई इस रील में लिखा संदेश तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, दमोह देहात थाना क्षेत्र की जबलपुर नाका चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में वह पुलिस वर्दी में कुर्सी पर बैठी दिखाई दे रही हैं। रील पर लिखा संदेश"खुद की समस्याएं सुलझ नहीं रही और नौकरी दूसरों की समस्या सुलझाने वाली कर ली लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि यह वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया था, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है और रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पुलिस मुख्यालय की ओर से अधिकारियों और कर्मचारियों को सोशल मीडिया के उपयोग में संयम बरतने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। विशेष रूप से वर्दी में ऐसे फोटो या वीडियो साझा करना, जिससे विभाग की छवि या अनुशासन प्रभावित हो, स्वीकार्य नहीं माना जाता।

गौरतलब है कि प्रियंका पटेल कुछ महीने पहले ही जबलपुर नाका चौकी प्रभारी के रूप में पदस्थ हुई हैं। इससे पहले वह दमोह कोतवाली, पुलिस लाइन और गैसाबाद थाने में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। बीते कुछ वर्षों में उनका कई बार स्थानांतरण हो चुका है। फिलहाल पुलिस विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि वायरल वीडियो विभागीय नियमों का उल्लंघन करता है या नहीं और आगे क्या कार्रवाई की जाएगी..

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!