MP पुलिस पर गिरी गाज! थाना प्रभारी और आरक्षक निलंबित, लगा गंभीर आरोप; SP की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Edited By Vandana Khosla, Updated: 03 Jul, 2026 03:46 PM

blow falls on mp police station in charge and constable

MP desk: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में पॉक्सो अधिनियम से जुड़े एक प्रकरण में न्यायालय के समन की तामीली में कथित लापरवाही सामने आने पर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने बैतूलबाजार थाना प्रभारी, कार्यवाहक निरीक्षक अंजना धुर्वे और आरक्षक लीलाधर डोंगरे को...

MP desk: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में पॉक्सो अधिनियम से जुड़े एक प्रकरण में न्यायालय के समन की तामीली में कथित लापरवाही सामने आने पर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने बैतूलबाजार थाना प्रभारी, कार्यवाहक निरीक्षक अंजना धुर्वे और आरक्षक लीलाधर डोंगरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों को रक्षित केंद्र बैतूल संबद्ध किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में लंबित एक प्रकरण की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने पाया कि जुलाई 2025 से विचारण प्रारंभ होने के बावजूद अभियोजन पक्ष के गवाहों के बयान दर्ज नहीं हो सके। इस पर न्यायालय ने गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने और विलंब के कारणों का प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। न्यायालय के निर्देश के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच एसडीओपी बैतूल सुनील लाटा को सौंपी। जांच में समन की विधिवत तामीली नहीं होने तथा निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किए जाने की पुष्टि हुई। जांच में यह भी सामने आया कि कई मामलों में समन चस्पा नहीं किए गए, परिवार के सदस्यों को सूचना नहीं दी गई और समन तामीली से संबंधित आवश्यक प्रविष्टियां भी रोजनामचे में दर्ज नहीं की गईं।

जांच प्रतिवेदन के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा तथा सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। पुलिस अधीक्षक ने कार्यवाहक निरीक्षक विजय सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी अजाक, को बैतूलबाजार थाने का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि पॉक्सो जैसे गंभीर मामलों में न्यायालयीन प्रक्रिया का समय पर पालन सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इस प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!