MP में कलेक्टर का बड़ा एक्शन! आबकारी अधिकारी को किया निलंबित, लगा गंभीर आरोप; विभाग में मचा हड़कंप

Edited By Vandana Khosla, Updated: 29 Jun, 2026 11:14 AM

major action by collector in mp excise officer suspended over

मुरैनाः मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में सरकारी शराब दुकानों पर एक्सपायरी डेट की देशी शराब भेजे जाने के मामले में आबकारी आयुक्त ने जिला आबकारी अधिकारी जितेंद्र सिंह गुर्जर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई मुरैना कलेक्टर लोकेश कुमार...

मुरैनाः मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में सरकारी शराब दुकानों पर एक्सपायरी डेट की देशी शराब भेजे जाने के मामले में आबकारी आयुक्त ने जिला आबकारी अधिकारी जितेंद्र सिंह गुर्जर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई मुरैना कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ की जांच प्रतिवेदन के आधार पर की गई।

जानकारी के अनुसार, 18 जून को सरकारी शराब भंडारण गृह से एक्सपायरी डेट की 260 पेटी देशी शराब बिक्री के लिए सरकारी दुकानों पर भेजी गई थी। यह खेप जिला आबकारी अधिकारी के डिजिटल हस्ताक्षर से जारी की गई थी। शिकायत मिलने पर कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने मामले की जांच के लिए डिप्टी कलेक्टर प्रतिज्ञा शर्मा के नेतृत्व में दो सदस्यीय जांच दल गठित किया। जांच दल ने संबंधित परमिट फाइलों और पोटर्ल पर दर्ज मदिरा भंडार का परीक्षण किया।

जांच में एक्सपायरी डेट की शराब भेजे जाने में जिला आबकारी अधिकारी की लापरवाही पाए जाने की पुष्टि हुई। जांच दल ने 24 जून को अपनी रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी, जिसके बाद कलेक्टर ने प्रतिवेदन आबकारी आयुक्त को भेज दिया। प्रतिवेदन के आधार पर आबकारी आयुक्त ने जिला आबकारी अधिकारी जितेंद्र सिंह गुर्जर को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय ग्वालियर स्थित आबकारी कार्यालय रहेगा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!