MP पुलिस पर गिरी गाज! प्रधान आरक्षक को किया लाइन अटैच, लगा गंभीर आरोप; SP की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Edited By Vandana Khosla, Updated: 29 Jun, 2026 04:25 PM

blow falls on mp police head constable reassigned to police lines amid serious

भिण्डः मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में शराब के नशे में जमीन विवाद सुलझाने पहुंचे असवार थाने के एक प्रधान आरक्षक को पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई।

भिण्डः मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में शराब के नशे में जमीन विवाद सुलझाने पहुंचे असवार थाने के एक प्रधान आरक्षक को पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार लहार अनुभाग के असवार थाना क्षेत्र के चिरूली गांव में रविवार को दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद हो गया था। इसकी सूचना डायल-112 और असवार थाने को दी गई, जिसके बाद प्रधान आरक्षक उमेश कुमार मौके पर पहुंचे। आरोप है कि प्रधान आरक्षक शराब के नशे में थे और मौके पर मौजूद लोगों से ठीक से बातचीत नहीं कर पा रहे थे। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद उनकी प्रधान आरक्षक से बहस हो गई।

इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रधान आरक्षक उमेश कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी से कराई जाएगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!