दतिया कांग्रेस के बैनर से जीतू पटवारी OUT! बड़े नेताओं की तस्वीरों के बीच प्रदेश अध्यक्ष गायब, सियासत गरमाई

Edited By Himansh sharma, Updated: 09 Aug, 2026 01:25 PM

jitu photo missing from congress banner political buzz in datia

मध्य प्रदेश के दतिया में कांग्रेस के सम्मान समारोह का मंच उस वक्त सियासी चर्चा का केंद्र बन गया

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया में कांग्रेस के सम्मान समारोह का मंच उस वक्त सियासी चर्चा का केंद्र बन गया, जब कार्यक्रम के बैनर से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की तस्वीर गायब नजर आई। मंच पर नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह और कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बने अवधेश नायक के सम्मान का आयोजन था, लेकिन बैनर में देश और प्रदेश के कई बड़े नेताओं की तस्वीरें दिखाई दीं, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की फोटो नजर नहीं आई।

कार्यक्रम में यही बैनर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि, जीतू पटवारी की तस्वीर बैनर में क्यों नहीं लगाई गई, इसे लेकर आयोजकों की ओर से कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई।इसी कार्यक्रम में पूर्व टीआई शेर सिंह बड़ोनिया ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करते हुए पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा पर सीधे राजनीतिक निशाना साधा। बड़ोनिया ने अपने पुलिस सेवा के दौर, विभागीय कार्रवाई और सेवा से बाहर किए जाने के घटनाक्रम का जिक्र किया।

बड़ोनिया ने कहा कि उन्हें महज 25 मिनट के भीतर सेवा से बाहर कर दिया गया था। उन्होंने इसे नौकरी का नुकसान नहीं, बल्कि अपने स्वाभिमान से जुड़ा मामला बताया और कहा कि इसी स्वाभिमान के चलते उन्होंने राजनीति में आने का फैसला किया।

PunjabKesari

'मान-सम्मान के लिए कभी झुकना नहीं'

मंच से बड़ोनिया ने अपने राजनीतिक तेवर भी साफ कर दिए। उन्होंने कहा कि मान-सम्मान के लिए कभी झुकना नहीं चाहिए। दोस्ती हो तो पूरी ईमानदारी से निभानी चाहिए और मुकाबला हो तो पूरी ताकत से खड़ा रहना चाहिए।

उन्होंने अपनी पत्नी रचना सिंह का भी जिक्र किया और बताया कि मुश्किल दौर में पत्नी ने उनका साथ दिया और उनका हौसला बढ़ाया।

नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ भी खुलकर बोले

बड़ोनिया ने 2023 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि जब डॉ. नरोत्तम मिश्रा के नाम के आगे 'पूर्व' लगा तो उन्हें और दतिया की जनता को खुशी हुई। उन्होंने घनश्याम सिंह की जीत को जनता का फैसला बताते हुए कहा कि मतदाताओं ने बदलाव की नींव रखी है।

एक मंच, दो राजनीतिक संदेश

दतिया के इस कार्यक्रम में एक तरफ पूर्व टीआई शेर सिंह बड़ोनिया का कांग्रेस में प्रवेश और नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ खुला हमला चर्चा में रहा, तो दूसरी तरफ सम्मान समारोह के बैनर से जीतू पटवारी की तस्वीर गायब होना भी राजनीतिक गलियारों में सवाल खड़े करता नजर आया।

अब चर्चा इस बात की है कि क्या बैनर में पटवारी की तस्वीर का न होना महज एक चूक थी या इसके पीछे कोई राजनीतिक संदेश छिपा था? फिलहाल इसको लेकर आयोजकों की ओर से स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है।

PunjabKesari

बीजेपी ने भी कांग्रेस के कार्यक्रम में जीतू पटवारी की तस्वीर गायब होने को लेकर चुटकी ली। बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में जीतू पटवारी को टैग करते हुए लिखा कि दतिया उपचुनाव की जीत पर जहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पहले तक खूब बल्लियां उछल रहे थे, वहीं विधानसभा की जीत के सम्मान समारोह में उनकी तस्वीर तक नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि लगता है कांग्रेस में मौसम बदल रहा है और आगे-आगे देखिए होता है क्या।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!