दतिया उपचुनाव के बीच MP की सियासत में हलचल! प्रदेश के इस दिग्गज नेता की अचानक अमित शाह से मुलाकात

Edited By Himansh sharma, Updated: 01 Aug, 2026 04:46 PM

vd sharma meets amit shah after datia bypoll

मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। खजुराहो से भाजपा सांसद और प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विष्णु दत्त (वीडी) शर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें स्वयं वीडी शर्मा ने सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह के कयास लगाए जाने लगे।

हालांकि मुलाकात को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन राजनीतिक जानकार इसे सामान्य शिष्टाचार भेंट से कहीं अधिक मानकर देख रहे हैं। सवाल उठ रहे हैं कि क्या पार्टी नेतृत्व वीडी शर्मा को कोई नई जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी में है, या फिर संगठन अथवा केंद्र की राजनीति में उनकी भूमिका को लेकर कोई नई रणनीति बनाई जा रही है।

PunjabKesariदरअसल, हाल ही में भाजपा ने मध्य प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी हेमंत खंडेलवाल को सौंपी है। इसके साथ ही वीडी शर्मा का प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल समाप्त हो गया। फिलहाल वे खजुराहो से सांसद हैं, लेकिन पार्टी में उनकी सक्रियता और केंद्रीय नेतृत्व से लगातार संपर्क को देखते हुए उनकी अगली भूमिका को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

भाजपा के भीतर वीडी शर्मा को संगठन का अनुभवी चेहरा माना जाता है। लंबे समय तक प्रदेश संगठन का नेतृत्व करने के दौरान उन्होंने कई चुनावी अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यही वजह है कि अमित शाह से उनकी मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

हालांकि भाजपा की ओर से इस मुलाकात के एजेंडे या किसी संभावित नई जिम्मेदारी को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में फिलहाल सभी चर्चाएं केवल राजनीतिक अटकलों तक सीमित हैं।

सियासत में अक्सर तस्वीरें भी कई संदेश छोड़ जाती हैं। अमित शाह और वीडी शर्मा की यह मुलाकात भी फिलहाल सवाल ज्यादा छोड़ रही है और जवाब कम। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में यह मुलाकात केवल एक औपचारिक भेंट साबित होती है या फिर मध्य प्रदेश और राष्ट्रीय राजनीति में किसी नए अध्याय की शुरुआत का संकेत बनती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!