Edited By Himansh sharma, Updated: 02 Aug, 2026 08:33 PM

मध्य प्रदेश भाजपा में संगठनात्मक नियुक्तियों का सिलसिला लगातार जारी है।
भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा में संगठनात्मक नियुक्तियों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Hemant Khandelwal की सहमति से भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति की घोषणा कर दी गई है।
जारी सूची के अनुसार किसान मोर्चा के सोशल मीडिया विभाग को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए नई टीम का गठन किया गया है। पार्टी का उद्देश्य सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन की गतिविधियों, सरकार की योजनाओं और किसान हितों से जुड़े अभियानों को अधिक प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाना है।
भाजपा में इन दिनों संगठन विस्तार और विभिन्न मोर्चों में नई नियुक्तियों का दौर लगातार जारी है। इससे पहले भी पार्टी ने कई विभागों और मोर्चों में नई जिम्मेदारियां सौंपी थीं। अब किसान मोर्चा सोशल मीडिया विभाग की नई टीम घोषित होने के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।
पार्टी नेताओं का मानना है कि नई टीम संगठन की डिजिटल पहुंच को और मजबूत करेगी तथा किसान मोर्चा की गतिविधियों को सोशल मीडिया पर प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।