Edited By meena, Updated: 23 Jul, 2026 08:55 PM

मध्य प्रदेश में हाल ही में मोहन सरकार ने एल्डरमैन की नियुक्तियां की है। इनमें भिंड जिले में...
भिंड (देवेश चतुर्वेदी) : मध्य प्रदेश में हाल ही में मोहन सरकार ने एल्डरमैन की नियुक्तियां की है। इनमें भिंड जिले में नगरपालिका में फर्जी एफडीआर मामले में आरोपी बनाए गए व्यक्ति को भाजपा की ओर से एल्डरमैन पार्षद बनाए जाने पर नया विवाद खड़ा हो गया है। नियुक्ति के बाद शहर में इस फैसले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस व्यक्ति का नाम पहले से एक चर्चित मामले में सामने आ चुका है, उसे नगर पालिका जैसे महत्वपूर्ण निकाय में जिम्मेदारी देना कई सवाल खड़े करता है। खासकर तब, जब मामला वित्तीय अनियमितताओं और फर्जी एफडीआर से जुड़ा बताया जा रहा हो।

इस नियुक्ति के बाद नगरपालिका की पारदर्शिता, जवाबदेही और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। वहीं राजनीतिक गलियारों में भी इस फैसले को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि भाजपा या संबंधित जिम्मेदार पक्ष इस विवाद पर क्या स्पष्टीकरण देता है और आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।