MP कैबिनेट में दो मंत्रियों के विभागों के लिए खींचतान, भाजपा की किरकिरी कराने वाले ये 7 कद्दावर मंत्री बेदाग!

Edited By Vandana Khosla, Updated: 16 Jul, 2026 03:01 PM

tussle over portfolios for two ministers in the mp cabinet

भोपालः मध्यप्रदेश कैबिनेट में दो मंत्रियों के विभाग छिन जाने के बाद प्रदेश की राजनीति में घमासान मचा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार के कई कद्दावर मंत्रियों ने कई बार भाजपा की किरकिरी कराई हैं। लेकिन, बावजूद इसके इन मंत्रियों पर कोई एक्शन...

भोपालः मध्यप्रदेश कैबिनेट में दो मंत्रियों के विभाग छिन जाने के बाद प्रदेश की राजनीति में घमासान मचा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार के कई कद्दावर मंत्रियों ने कई बार भाजपा की किरकिरी कराई हैं। लेकिन, बावजूद इसके इन मंत्रियों पर कोई एक्शन नहीं हुआ। बता दें कि मंत्रियों से जुड़े विवादों में विजय शाह और कैलाश विजयवर्गीय सहित 7 अन्य मंत्री शामिल है।

जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। जिसका देशभर में विरोध हुआ। यह प्रकरण अब सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। इससे पहले शाह एक वरिष्ठ नेता की पत्नी पर टिप्पणी कर मंत्री पद गंवा चुके थे। वहीं, कैलाश विजयवर्गीय ने भी अपने विवादित बयानों के कारण भाजपा की किरकिरी कराई है। मंत्री ने इंदौर के भागीरथपुरा दूषित जलकांड में मौतों पर पत्रकारों के सवाल पर अमर्यादित शब्द कहे थे। इसी क्रम में मंत्री संपतिया उइके के पीएचई विभाग द्वारा कराए जल जीवन मिशन के कामों में कथाथित घोटालों को लेकर चर्चा में रही।

वहीं, उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने प्रसिद्ध समाज सुधारक राजा राममोहन राय को नवंबर 2025 में अंग्रेजों का दलाल बताया था। हालांकि अपने बयान पर बाद में सार्वजनिक रूप से खेद जताकर माफी मांग चुके हैं। इसी क्रम में कृषि मंत्री कंषाना ने मार्च 2025 में 'रेत माफिया को पेट माफिया बताकर अघोषित रूप से खनिज माफियाओं का समर्थन किया था। जिसके बाद सरकार पर कई सवाल उठे थे।

इसके अलावा राज्य मंत्री पटेल क्षेत्र के एक निजी स्कूल की मान्यता निरस्त करने संबंधी पत्र के वायरल होने और ग्वालियर में एक होटल कर्मियों से तथाकथित कहा-सुनी के बाद चर्चा में आए थे। नगरीय विकास की राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र को लेकर विवादों में गिरी है। खास बात ये है कि सरकार की किरकिरी कराने के बावजूद भी इन मंत्रियों पर अब तक कोई एक्शन नहीं हुआ है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!