भोपाल में तेज हुई सियासी हलचल! क्या जल्द सामने आएगी नए मंत्रियों की लिस्ट?

Edited By Himansh sharma, Updated: 15 Jul, 2026 03:08 PM

mp cabinet expansion speculation grows

मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर एक बार फिर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

भोपाल। मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर एक बार फिर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल से पशुपालन एवं डेयरी विभाग वापस लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास सौंपे जाने के बाद राजनीतिक हलकों में नए मंत्रियों की संभावित एंट्री को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है।

हाल ही में जारी अधिसूचना के अनुसार लखन पटेल को अब आनंद विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि पशुपालन एवं डेयरी विभाग मुख्यमंत्री ने स्वयं अपने पास रख लिया है। इस बदलाव को कई राजनीतिक विश्लेषक आगामी मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी के रूप में देख रहे हैं। हालांकि सरकार की ओर से अभी तक विस्तार को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले भी संकेत दे चुके हैं कि भविष्य में मंत्रिमंडल में नए चेहरों को अवसर दिया जा सकता है। इसी वजह से विभागों में हुए इस बदलाव के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि भाजपा संगठन और सरकार जल्द ही मंत्रिमंडल में फेरबदल या विस्तार का फैसला कर सकती है।

सूत्रों के अनुसार, संगठन और सरकार के बीच लगातार समन्वय बैठकों का दौर चल रहा है। माना जा रहा है कि क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए कुछ विधायकों को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है। हालांकि संभावित नामों को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि मंत्रिमंडल विस्तार होता है तो सरकार विकास कार्यों की गति तेज करने के साथ-साथ आगामी राजनीतिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए नई रणनीति पर भी काम करेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!