Edited By Himansh sharma, Updated: 15 Jul, 2026 07:30 PM

मध्य प्रदेश भाजपा में संगठनात्मक विस्तार का सिलसिला लगातार जारी है।
भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा में संगठनात्मक विस्तार का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से मध्य प्रदेश भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के नए प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। नियुक्ति सूची जारी होने के साथ ही संगठन में नई जिम्मेदारियों का वितरण शुरू हो गया है।
भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा जारी सूची के अनुसार सैनिक प्रकोष्ठ में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। पार्टी का उद्देश्य पूर्व सैनिकों एवं सैनिक परिवारों के बीच संगठन को और अधिक मजबूत करना तथा उनकी भागीदारी को बढ़ाना है।
पार्टी में इन दिनों लगातार अलग-अलग प्रकोष्ठों और मोर्चों में नियुक्तियां की जा रही हैं। माना जा रहा है कि आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए भाजपा अपनी पूरी टीम को मजबूत करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों की यह नई सूची भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने नई नियुक्तियों का स्वागत करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं। संगठन को उम्मीद है कि नई टीम पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रदेशभर में प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का कार्य करेगी।