MP भाजपा में बड़ी नियुक्तियां! हेमंत खंडेलवाल की सहमति से नए जिला अध्यक्षों की सूची जारी, पार्टी संगठन में हलचल तेज

Edited By Vandana Khosla, Updated: 11 Jul, 2026 12:18 PM

major appointments in mp bjp list of new district presidents released with

भोपालः मध्यप्रदेश भाजपा की राजनीति में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भारतीय जनता पार्टी ने महिला मोर्चा जिला अध्यक्षों का ऐलान किया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति के बाद यह बड़ी नियुक्तियां की गई है। इसके लिए एडवोकेट...

भोपालः मध्यप्रदेश भाजपा की राजनीति में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भारतीय जनता पार्टी ने महिला मोर्चा जिला अध्यक्षों का ऐलान किया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति के बाद यह बड़ी नियुक्तियां की गई है। इसके लिए एडवोकेट अश्विनी परांजपे राजवाड़े ने आदेश जारी किया हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में महिला मोर्चा जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी हैं। जारी सूची के मुताबिक, शशि सिंह परमार को पन्ना, सुमन यादव को निवाड़ी, कीर्ति गुप्ता को डिंडोरी, भावना साहू को मंडला, निशा नाग को सिवनी, संजूलता सोनवंशी को पांढुर्णा, सुनीता देशमुख को बैतूल, योगमाया शर्मा को हरदा का जिला अध्यक्ष बनाया गया हैं।

वहीं, मोनिका चौकसे को नर्मदापुरम, ऋतु जैन को सीहोर, प्रियंका मिश्रा को भोपाल नगर, नम्रता शर्मा को भोपाल ग्रामीण, सीमा चौहान को रायसेन, अंशुलेखा भावसार को विदिशा, नीलम सोनी सक्सेना को राजगढ़, मनीषा धाकड़ को नीमच, दीपमाला सोनी को रतलाम, प्रज्ञा ठाकुर को धार नगर, सोनाली श्रीवास्तव को धार ग्रामीण, भावना नागर को आलीराजपुर, दीपमाला बामनिया को झाबुआ और आरती पाठक को भिंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

PunjabKesari


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!