भाजपा संगठन में हलचल तेज! अध्यक्ष पद को लेकर इन्होंने की दावेदारी, 6 नामों पर हो रही चर्चा

Edited By Vandana Khosla, Updated: 27 Jun, 2026 02:53 PM

stir within the bjp organization intensifies

इंदौरः मध्यप्रदेश के इंदौर में से इस वक्त की अहम खबर सामने आ रही है। यहां भाजपा किसान मोर्चे के अध्यक्ष पद को लेकर हलचल बढ़ी है। आंकड़ा करीब 9 के पार पहुंच चुका है। जबकि भाजपा जिला अध्यक्ष ने केवन तीन नाम मांगे थे। सूत्रों की मानें तो सभी बीजेपी...

इंदौरः मध्यप्रदेश के इंदौर में से इस वक्त की अहम खबर सामने आ रही है। यहां भाजपा किसान मोर्चे के अध्यक्ष पद को लेकर हलचल बढ़ी है। आंकड़ा करीब 9 के पार पहुंच चुका है। जबकि भाजपा जिला अध्यक्ष ने केवन तीन नाम मांगे थे। सूत्रों की मानें तो सभी बीजेपी विधायक अपने -अपने समर्थकों को अध्यक्ष पद बनाने के लिए ताकत झोंकने में लगे है।

जानकारी के अनुसार, इंदौर जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति होनी है। इसके लिए 9 दावेदारों के नाम सामने आए हैं, जबकि भाजपा जिला अध्यक्ष ने केवल तीन नाम मांगे थे। क्योंकि प्रदेश भाजपा संगठन की गाइड लाइन के मुताबिक, तीन नाम की ही पैनल भेजी जाएगी। ऐसे में जिला भाजपा अध्यक्ष श्रवण चावड़ा की मुश्किलें बढ़ गई थीं। हालांकि उन्होंने छह नामों की पैनल बनाकर भेज दी है, ताकि किसी दावेदार और उनका नाम रख रहे विधायक को बुरा ना लगे।

महू के सुनील गहलोत, जितेंद्र चौहान और सत्यनारायण परमार ने दावेदारी की है। वहीं, सांवेर के जितेंद्र आंजना और मुकेश पटेल का नाम लिस्ट में है। इसी क्रम में राऊ से शिवा डिंगू का नाम भी पैनल में शामिल है। बता दें कि गेहलोत विधायक उषा ठाकुर और चौहान संगठन की पसंद हैं। आंजना का नाम मंत्री तुलसीराम सिलावट ने दिया। डिंगू की सिफारिश जीतू जिराती, परमार का नाम विधायक ठाकुर और पटेल भी मंत्री सिलावट की पंसद है।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!