कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव के संकेत, राज्य को मिल सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष

Edited By Himansh sharma, Updated: 13 Jun, 2026 12:19 PM

new cg congress chief soon leadership change buzz grows

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश नेतृत्व को लेकर एक बार फिर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश नेतृत्व को लेकर एक बार फिर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष दीपक बैज का कार्यकाल 12 जुलाई को पूरा होने वाला है, ऐसे में संगठन में संभावित बदलाव को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस के भीतर नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं, हालांकि पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक संकेत नहीं मिला है।

इन चर्चाओं के बीच मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को महज राजनीतिक चर्चा करार दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान को लेना है और इस संबंध में जो भी बातें सामने आ रही हैं, वे केवल मीडिया और राजनीतिक गलियारों तक सीमित हैं।

बैज ने अपने कार्यकाल का बचाव करते हुए दावा किया कि कांग्रेस संगठन लगातार मजबूती के साथ काम कर रहा है। उन्होंने हाल ही में हुए नगर पंचायत चुनावों का हवाला देते हुए कहा कि पार्टी की पकड़ जमीनी स्तर पर मजबूत बनी हुई है और जनता का समर्थन लगातार मिल रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। उनका कहना है कि राज्य में जनता का भरोसा भाजपा से धीरे-धीरे कम हो रहा है, जबकि कांग्रेस के प्रति लोगों का विश्वास फिर से बढ़ता दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठा रही है और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का काम जारी है।

फिलहाल कांग्रेस में नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं भले ही तेज हों, लेकिन पार्टी के भीतर सभी की निगाहें अब आलाकमान के फैसले पर टिकी हैं। आने वाले दिनों में यह साफ हो जाएगा कि कांग्रेस संगठन वर्तमान नेतृत्व पर भरोसा कायम रखता है या फिर छत्तीसगढ़ में नए चेहरे को जिम्मेदारी सौंपकर नया राजनीतिक संदेश देने की तैयारी में है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!