पूर्व मुख्यमंत्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, भोपाल से लेकर दिल्ली तक हलचल

Edited By meena, Updated: 17 Jun, 2026 02:37 PM

former chief minister uma bharti s health suddenly deteriorates

उनके काफिले को मंगलवार शाम मंसूरपुर थाना क्षेत्र के सिंधावली गांव के पास एक पेट्रोल पंप के निकट रोका गया...

डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में अचानक तबीयत बिगड़ गई। वे हरिद्वार से दिल्ली जा रही थीं। अधिकारियों ने बुधवार को जानकारी दी।

PunjabKesari

मुजफ्फरनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की शिकायत के बाद उमा भारती के काफिले को मंगलवार शाम मंसूरपुर थाना क्षेत्र के सिंधावली गांव के पास एक पेट्रोल पंप के निकट रोका गया।

उन्होंने बताया कि मेडिकल टीम ने उनकी जांच की, जिसमें उनका रक्तचाप बढ़ा मिला और उनके पैर में सूजन भी थी। तेवतिया ने बताया कि 67 वर्षीय उमा भारती को मौके पर ही प्राथमिक उपचार और आवश्यक चिकित्सीय देखभाल मुहैया कराई गई, जिसके बाद उन्होंने दिल्ली के लिए अपनी यात्रा फिर से शुरू कर दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!