MP कांग्रेस में मचा घमासान: कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता ने दिग्विजय को बताया BJP का एजेंट, राजनीतिक गलियारों में हलचल

Edited By Vandana Khosla, Updated: 29 Jun, 2026 01:40 PM

turmoil within mp congress former congress spokesperson labels

भोपालः मध्यप्रदेश कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। पार्टी के भीतर बयानबाजी का दौर जारी है। जीतू पटवारी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा गया है। जी हां कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता मनोज सेन ने सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट किया...

भोपालः मध्यप्रदेश कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। पार्टी के भीतर बयानबाजी का दौर जारी है। जीतू पटवारी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा गया है। जी हां कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता मनोज सेन ने सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट किया है। जिसमें दिग्विजय सिंह पर बड़ा हमला बोलते हुए उन्हें बीजेपी का एजेंट बताया है। इसके विवादित बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

दरअसल, वीर भारत न्यास मामले को लेकर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बीच विवाद हुआ था। अब इस विवाद के चलतो दोनों नेताओं के समर्थक आमने-सामने हैं। यहां कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता मनोज सेन ने दिग्विजय सिंह पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को ‘बीजेपी का एजेंट’ बताया है। मनोज सेन ने दिग्विजय पर गंभीर आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ अंदरूनी ‘सेटिंग’ यानी साठगांठ की थी। आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह ने अपने बेटे जयवर्धन सिंह को चुनाव में जीत दिलवाने के लिए पहले ही ये सेंटिंग की थी।

PunjabKesari

राजनीतिक गलियारों में हलचल
जीतू पटवारी और दिग्विजय सिंह के बाद अब समर्थकों के इस तरह खुलकर मैदान में उतरने से मध्य प्रदेश कांग्रेस की गुटबाजी एक बार फिर उजागर हो गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सोशल मीडिया पर पार्टी के ही वरिष्ठ नेता के खिलाफ इस तरह की बयानबाजी से आने वाले दिनों में कांग्रेस के भीतर का यह घमासान और ज्यादा बढ़ सकता है।


   
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!