राज्य में मचा सियासी घमासान! BJP विधायक ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पर बोला हमला, कहा- नाक रगड़ कर बने थे मंत्री

Edited By Vandana Khosla, Updated: 27 Jun, 2026 01:53 PM

political turmoil erupts in the state bjp mla attacks senior congress

रायपुरः छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच जुबानी सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के हालिया बयान पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उनके राजनीतिक भविष्य और...

रायपुरः छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच जुबानी सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के हालिया बयान पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उनके राजनीतिक भविष्य और कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर को लेकर कई आरोप लगाए। पुरंदर मिश्रा ने कहा, 'अमरजीत भाई मेरे प्रिय छोटे भाई हैं। कांग्रेस में जैसा अमरजीत भगत बोलते हैं वैसे पुरंदर बीजेपी में बोलते हैं। वो अपना समय 18 से लेकर 23 का कार्यकाल याद करें। बहुत नाक रगड़े थे तब वो मंत्री बन पाए थे।'

भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि अपने 5 साल और हमारे ढाई साल की तुलना कर लें। किसने कितना काम किया याद आ जाएगा। अमरजीत भगत प्रदेश अध्यक्ष बनने की तैयारी कर रहे हैं। वो चाहते हैं कि कब बैज हटे और वो अध्यक्ष बने इसलिए वो बयानबाजी कर रहे।' भाजपा विधायक ने कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वहां संगठन को आर्थिक रूप से मजबूत करने के तौर-तरीकों की चर्चा होती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का असली चेहरा प्रशिक्षण में उजागर हो गया। चंदा कैसे वसूला जाए, कैसे आर्थिक स्थिति मजूबत हो इसकी ट्रेनिंग दी गई। कांग्रेस की ट्रेनिंग में कौन झोला लेकर आ रहा इसकी बात होती है। कांग्रेस की मीटिंग आर्थिक कलेक्शन को लेकर ही होता है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने भाजपा की आंतरिक स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा था कि भाजपा के अंदरखाने में कुछ भी अच्छा नहीं है। चला चली की बेला है, लोगों में व्याकुलता है। कहा कि भाजपा के पास रिपोर्ट आई है, जिसमें वह सरकार रिपीट नहीं कर रहे। ऑल इज़ वेल तो भाजपा कह रही, लेकिन वेल नजर नहीं आ रहा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!