MP भाजपा में मचा घमासान! BJP महामंत्री ने पूर्व मंत्री के भाई पर बरसाए थप्पड़, जमकर चले लात-घूंसे; Video वायरल

Edited By Vandana Khosla, Updated: 19 Jun, 2026 12:56 PM

uproar within mp bjp bjp general secretary slaps former minister s

मैहरः मध्य प्रदेश में भाजपा में नेताओं के बीच सियासी घमासान मचा है। यहां मैहर जिले में आयोजित ‘भाजपा सरकार के 12 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में मंच पर ही नेताओं के बीच जमकर बवाल हुआ। BJP महामंत्री ने पूर्व मंत्री के भाई पर थप्पड़ बरसाए। इसके बाद दोनों...

मैहरः मध्य प्रदेश में भाजपा में नेताओं के बीच सियासी घमासान मचा है। यहां मैहर जिले में आयोजित ‘भाजपा सरकार के 12 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में मंच पर ही नेताओं के बीच जमकर बवाल हुआ। BJP महामंत्री ने पूर्व मंत्री के भाई पर थप्पड़ बरसाए। इसके बाद दोनों में जमकर लात-घूंसे चल गए। इस घटना का पूरा वीडियो भी सामने आया है। जोकि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं, राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो रही है।

जानकारी के अनुसार, बीती 12 जून को मैहर जिले के ताला मंडल में ‘भाजपा सरकार के 12 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल के भाई विजय पटेल और भाजपा मंडल महामंत्री मनीष चतुर्वेदी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मंच पर ही हाथापाई और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि महामंत्री ने पूर्व मंत्री के भाई पर थप्पड़ बरसाए है।

चौंकाने वाली बात यह है कि मंच पर सतना सांसद गणेश सिंह और खुद पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल मौजूद थे। वहीं, दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में हुए इस सरेआम विवाद से कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता और आम लोग भी सन्न रह गए। घटना के ठीक एक सप्ताह बाद अब इस हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पार्टी के भीतर अनुशासन को लेकर कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं। जबकि राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!