केंद्र में MP का एक मंत्री कम, इस दिग्गज नेता ने अचानक दिया इस्तीफा; राजनीतिक चर्चाएं तेज

Edited By Vandana Khosla, Updated: 23 Jun, 2026 01:19 PM

mp loses a minister at the centre this veteran leader

MP desk: इस वक्त की एक बड़ी अहम खबर सामने आ रही है। यहां केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, बतौर राज्यसभा सांसद 21 जून को ही जॉर्ज कुरियन का कार्यकाल खत्म हुआ था। वहीं, भाजपा ने उन्हें दोबारा उम्मीदवार...

MP desk: इस वक्त की एक बड़ी अहम खबर सामने आ रही है। यहां केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, बतौर राज्यसभा सांसद 21 जून को ही जॉर्ज कुरियन का कार्यकाल खत्म हुआ था। वहीं, भाजपा ने उन्हें दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया था। मंगलवार को राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा मंजूर कर जानकारी दी है।  

जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार को राष्ट्रपति भवन ने बाकायदा प्रेस रिलीज कर उनके इस्तीफे की जानकारी दी। आधिकारिक रूप से बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी की सलाह पर जार्ज कुरियन का मंत्री पद से इस्तीफा मंजूर किया गया है। हालांकि, इस्तीफे की वजह नहीं बताई गई है। 65 साल के कुरियन मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री के पद पर थे। वे अगस्त 2024 से मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद थे।

खास बात यह है कि जार्ज कुरियन, पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के बेहद विश्वस्त नेताओं में शुमार थे। केरल में बीजेपी के उत्थान में उनका अहम योगदान है। जॉर्ज कुरियन का बतौर राज्यसभा सांसद 21 जून को ही कार्यकाल खत्म हुआ था। भाजपा ने उन्हें फिर से उम्मीदवार नहीं बनाया था।

कुरियन केरल में भाजपा के सीनियर नेताओं में एक हैं। माना जा रहा है कि हाल ही में केरल विधानसभा चुनावों में पार्टी के उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न करने की वजह से उन्हें फिर से मौका नहीं मिला। ऐसे में कार्यकाल खत्म के बाद जॉर्ज कुरियन के राजनैतिक भविष्य पर अटकलें लगाई जा रहीं थीं।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!