Edited By Vandana Khosla, Updated: 18 Jun, 2026 05:27 PM

MP desk: मध्यप्रदेश भाजपा में नेताओं के बीच घमासान की स्थिति बनी हुई है। दरअसल, गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर पर बयानबाजी की थी। जिस पर पार्टी संगठन ने नाराजगी जताई और उन्हें भोपाल में तलब किया। इसी दौरान यहां भोपाल...
MP desk: मध्यप्रदेश भाजपा में नेताओं के बीच घमासान की स्थिति बनी हुई है। दरअसल, गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर पर बयानबाजी की थी। जिस पर पार्टी संगठन ने नाराजगी जताई और उन्हें भोपाल में तलब किया। इसी दौरान यहां भोपाल में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने विधायक को जमकर फटकार लगाई है। जिसके बाद विधायक पन्नालाल के सुर भी बदल गए। फिलहाल, भाजपा नेताओं के बीच तनातनी से सियासी चर्चा तेज हो गई है।
जानकारी के अनुसार, गुना से विधायक पन्नालाल शाक्य ने सिंधिया खेमे के मंत्री पर टिप्पणी प्रद्युम्न सिंह तोमर पर बयानबाजी की थी। जिस पर पार्टी संगठन ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। बताया गया कि बीती 30 मई को बिजली कटौती से परेशान विधायक आग बबूला हो उठे। उन्होंने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह पर निशाना साधा था। हालांकि, विधायक के मुताबिक, मंत्री जी का नाम नहीं लिया गया। लेकिन, इसके बावजूद विधायक अपने ही कहे शब्दों में फंस गए। विधायक ने मंत्री को नाकारा कहते हुए बोला- "वह भोपाल जाकर मुख्यमंत्री से कहेंगे कि इन्हें पद से हटा दीजिए।"
इसके अलावा विधायक ने जिले के प्रभारी मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत पर भी तंज कसा। कहा- "वह तो महाराजा से भी बड़े हो रहे है, उन्हें सिंधिया के कार्यक्रम में धक्का दिया और 'चलो हटो' कहकर किनारे कर दिया।" जिस पर गुस्साए विधायक के बोल बिगड़ गए। कहा- "तू ही घुस जा।" वहीं, विधायक पन्नालाल शाक्य को उनकी बयानबाजी के लिए बुधवार को भोपाल में तलब किया गया। यहां उन्हें प्रदेशाध्यक्ष ने खरी खोटी सुनाई और दोबारा पार्टी लाइन क्रॉस करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। जिसके बाद विधायक पन्नालाल के सुर बदल गए और उन्होंने कहा कि हम सब एक परिवार है। हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है, संगठन और कार्यकर्ता हमारे लिए सर्वोपरि है।