नगर पंचायत चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने जमाया कब्जा, प्रदेश अध्यक्ष ने दी बधाई

Edited By meena, Updated: 19 Jun, 2026 07:12 PM

anshul goyal elected vice president in shivnandanpur nagar panchayat elections

छत्तीसगढ़ की शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर हुआ है। यहां शिवनंदनपुर नगर पंचायत के पहले निर्वाचित उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा हुआ है...

सूरजपुर (चंचल सिंह) : छत्तीसगढ़ की शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर हुआ है। यहां शिवनंदनपुर नगर पंचायत के पहले निर्वाचित उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा हुआ है। यहां कांग्रेस ने एक वोट से इस पद पर कब्जा जमाया है। अंशुल गोयल की जीत पर कांग्रेस में जश्न का माहौल है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने अंशुल गोयल को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी है।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने लिखा- नगर पंचायत शिवनंदनपुर के उपाध्यक्ष पद पर अंशुल गोयल के निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में नगर पंचायत शिवनंदनपुर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा की दिशा में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी तथा क्षेत्रवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी।

बता दें कि अध्यक्ष समेत 16 लोगों ने उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान किया था। कांग्रेस प्रत्याशी अंशुल गोयल को 8 मत मिले, वहीं भाजपा प्रत्याशी प्रशांत अग्रवाल को 7 मत मिले। 1 मत निरस्त हुआ।

गौरतलब है कि शिवनंदन पुर नगर पंचायत में कांग्रेस के 8 पार्षद विजयी हुए थे तो वहीं भाजपा के 7 पार्षद विजयी हुए थे और एक अध्यक्ष का वोट मिलाकर दोनों पार्टियों के बराबर मत थे। ऐसे में राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला जहां एक मत निरस्त हो गया और कांग्रेस ने कब्जा जमाया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!