Edited By meena, Updated: 16 Jun, 2026 06:06 PM

सतना में मीनाक्षी नटराजन के मुद्दे को लेकर बीजेपी कार्यालय घेराव के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। बैरिकेडिंग तोड़कर...
सतना (अनुपम सिंह): सतना में मीनाक्षी नटराजन के मुद्दे को लेकर बीजेपी कार्यालय घेराव के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और बल प्रयोग किया। इस दौरान युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वरुण गूजर का पैर टूट गया।
पुलिस ने करीब 15 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। घटना के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है और कांग्रेस ने सरकार पर लोकतांत्रिक आवाज दबाने का आरोप लगाया है।