Edited By Desh Raj, Updated: 12 Jun, 2026 09:30 PM

सीधी विधानसभा की विधायक, वरिष्ठ भाजपा नेत्री रीती पाठक ने राज्यसभा की कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त होने और कांग्रेस द्वारा प्रलाप और हल्ला हो हल्ला करने पर त्वरित टिप्पणियां व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस की अंतर्कलह,...
सीधी (सूरज शुक्ला): सीधी विधानसभा की विधायक, वरिष्ठ भाजपा नेत्री रीती पाठक ने राज्यसभा की कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त होने और कांग्रेस द्वारा प्रलाप और हल्ला हो हल्ला करने पर त्वरित टिप्पणियां व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस की अंतर्कलह, अंतर्विरोध, गुटबाजी, लापरवाही, अंदरूनी षड्यंत्र का मीनाक्षी नटराजन शिकार हुई है।
विधायक रीती पाठक ने कहा कि बहन मीनाक्षी के प्रति मेरी गहरी संवेदना है, लेकिन बहन मीनाक्षी नटराजन का कोई पहला उदाहरण नही है। इसके पहले भी कांग्रेसी आपसी खींचतान कर घोषित प्रत्याशियों को मैदान से हटा चुके हैं। इसके प्रमुख उदाहरण गुजरात की सूरत लोकसभा सीट 2024 से नीलेश कुंभानी शिकार हुए ,मुकेश दलाल BJP निर्विरोध निर्वाचित हुए, मध्यप्रदेश की विदिशा लोकसभा सीट से 2009 में राजकुमार पटेल, उत्तरप्रदेश की बांसगांव लोकसभा सीट 2019 में कुश सौरभ राव, उत्तरप्रदेश की अम्बेडकर नगर लोकसभा सीट 2019 में उम्मेद निषाद, महाराष्ट्र की रामटेक लोकसभा सीट से 2019 में रश्मि बर्वे कांग्रेस की गुटबाजी और अंतर्कलह के शिकार हुए।और उनके पर्चे और उनका नामांकन रद्द हुआ।
सीधी विधायक और पूर्व सांसद रीती पाठक ने कांग्रेस को खरी-खरी सुनाते हुए कहा कि आज काँग्रेस की नीति और नीयत देश के सामने स्पष्ट है। नामांकन में पूर्ण जानकारी न देना, काँग्रेस नेताओं के आपसी षड्यन्त्र और महिला विरोधी सोच को बताता है। विधायक रीती पाठक ने कहा कि देश की जनता जनार्दन को कांग्रेस से सचेत और जागरूक रहने की जरूरत है। रीती पाठक ने कहा कि कांग्रेसियों का जब हित पूरा नहीं होगा, तो वह किसी अन्य का हित नहीं करेंगे।