BJP को बड़ा झटका! कद्दावर नेता और पूर्व विधायक का अचानक निधन, CM मोहन ने जताया गहरा दुख

Edited By Himansh sharma, Updated: 09 Jul, 2026 12:15 PM

former bagli mla pahad singh kannauje passes away after cardiac arrest

मध्यप्रदेश की राजनीति से बुधवार को एक दुखद खबर सामने आई। देवास जिले की बागली विधानसभा सीट के पूर्व विधायक पहाड़सिंह कन्नौजे का हार्ट अटैक के बाद निधन हो गया।

देवास। मध्यप्रदेश की राजनीति से बुधवार को एक दुखद खबर सामने आई। देवास जिले की बागली विधानसभा सीट के पूर्व विधायक पहाड़सिंह कन्नौजे का हार्ट अटैक के बाद निधन हो गया। सीने में तेज दर्द की शिकायत होने पर परिजन उन्हें तत्काल इंदौर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

पूर्व विधायक पहाड़सिंह कन्नौजे के निधन की खबर मिलते ही देवास सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन को पार्टी और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि बागली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक पहाड़सिंह कन्नौजे के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने कहा कि कन्नौजे जी का संपूर्ण जीवन जनसेवा और बागली विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहा। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

पहाड़सिंह कन्नौजे लंबे समय तक क्षेत्र की जनता के बीच सक्रिय रहे और अपनी सादगी, जनसंपर्क तथा विकास कार्यों के लिए पहचाने जाते थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!