Edited By Desh Raj, Updated: 10 Jul, 2026 04:42 PM

भोपाल में कलेक्ट्रेट सभागार में चल रही दिशा की बैठक में जमकर बवाल हुआ है। दरअसल कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद , आतिफ अकील और जनपद अध्यक्ष प्रमोद राजपूत की बीच हुई हाटटाक से माहौल गरमा गया।
भोपाल (इजहार खान): भोपाल में कलेक्ट्रेट सभागार में चल रही दिशा की बैठक में जमकर बवाल हुआ है। दरअसल कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद , आतिफ अकील और जनपद अध्यक्ष प्रमोद राजपूत की बीच हुई हाटटाक से माहौल गरमा गया।
मास्टर प्लान को लेकर हो रही थी चर्चा के दौरान हुई तीखी नोंकझोंक
दरअसल कांग्रेस के दोनों विधायक सांसद आलोक शर्मा से बात कर रहे थे, इस दौरान जनपद अध्यक्ष प्रमोद राजपूत ने बीच में बोलना शुरू कर दिया जिससे दोनों विधायक नाराज़ हो गए । विधायक आतिफ अकील बोले, क्या बदमाशी करने आए हो? इस पर जनपद अध्यक्ष प्रमोद राजपूत बोले, बदमाशी भी कर लूंगा, राजपूत हूँ निपट लूंगा। इसके बाद माहौल और गर्म हो गया।
इसी बवाल के बाद कांग्रेस के दोनों विधायक बैठक छोड़कर निकले गए। हालांकि सांसद आलोक शर्मा ने उन्हें बहुत रोका लेकिन दोनों विधायक रुके ही नहीं। वहीं आरिफ मसूद ने कहा है कि बदतमीजी और बेईज्जती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने इसे विधायकों का विशेष हनन बताया है और इसकी शिकायत विधानसभा अध्यक्ष से करने की बात कही है।