दिल्ली में BJP अध्यक्ष से अचानक मिले सिंधिया, लंबी बैठक के बाद बढ़ीं सियासी चर्चाएं

Edited By Himansh sharma, Updated: 01 Jul, 2026 12:50 PM

scindia holds key meeting with bjp president

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से नई दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

भोपाल। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से नई दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, इस बैठक को औपचारिक और सौजन्य मुलाकात बताया गया है, लेकिन दोनों नेताओं के बीच हुई लंबी बातचीत ने कई तरह की अटकलों को भी जन्म दिया है।

मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, आज भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

हालांकि, बैठक के एजेंडे को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पार्टी संगठन, आगामी कार्यक्रमों और समसामयिक राजनीतिक विषयों पर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई होगी। आने वाले समय में इस मुलाकात के राजनीतिक मायने और स्पष्ट हो सकते हैं। फिलहाल, सिंधिया और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की यह मुलाकात राजधानी दिल्ली में चर्चा का विषय बनी हुई है और इस पर राजनीतिक हलकों की नजरें टिकी हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!