Edited By Himansh sharma, Updated: 29 Jun, 2026 04:59 PM

भारतीय जनता पार्टी संगठन को बूथ से लेकर डिजिटल स्तर तक मजबूत करने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है।
नरसिंहपुर। भारतीय जनता पार्टी संगठन को बूथ से लेकर डिजिटल स्तर तक मजबूत करने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में भाजपा ने सोशल मीडिया विभाग, जिला नरसिंहपुर के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर की गई हैं।
पार्टी द्वारा जारी सूची में जिले के सोशल मीडिया विभाग के विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। भाजपा का कहना है कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन की विचारधारा, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की गतिविधियों को सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाना है।
प्रदेश संगठन में इन दिनों लगातार विभिन्न मोर्चों, प्रकोष्ठों और विभागों में नियुक्तियों का दौर जारी है। इसी कड़ी में नरसिंहपुर जिले की सोशल मीडिया टीम का गठन भी किया गया है। पार्टी नेतृत्व ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों से पूरी सक्रियता के साथ संगठन को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मजबूत करने और पार्टी के संदेश को आमजन तक पहुंचाने की अपेक्षा जताई है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नई जिम्मेदारी मिलने पर सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि नई टीम संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।