पूर्व जनपद उपाध्यक्ष को जिंदा जलाने वाले BJP नेता ने किया सरेंडर, रेत खनन को लेकर BJP नेताओं में हुआ था खूनी संघर्ष

Edited By Desh Raj, Updated: 20 Jun, 2026 04:10 PM

the bjp leader who burnt the former district vice president alive surrendered

पिछले दिनों छतीसगढ़ का कोरिया जिला एक जघन्य हत्याकांड से दहल गया था। दो बीजेपी नेताओं के बीच हुए विवाद ने ऐसा रुप लिया था कि एक बीजेपी नेता को गाड़ी में जला दिया गया था। इस संगीन वारगात में फऱार चल रहे मुख्य आरोपी मनोज त्रिपाठी ने पुलिस के सामने...

(मनेंद्रगढ़): पिछले दिनों छतीसगढ़ का कोरिया जिला एक जघन्य हत्याकांड से दहल गया था। दो बीजेपी नेताओं के बीच हुए विवाद ने ऐसा रुप लिया था कि एक बीजेपी नेता को गाड़ी में जला दिया गया था। इस संगीन वारगात में फऱार चल रहे मुख्य आरोपी मनोज त्रिपाठी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

बैकुंठपुर जेल भेजा गया

कोरिया जिले के सोनहत तहसील के ग्राम कटगोड़ी में मंगलवार को हुई भाजपा नेता की वीभत्स हत्या के मामले में आज मुख्य आरोपी मनोज त्रिपाठी समेत चार आरोपियों ने मनेद्रगढ़ कोतवाली में आत्मसमर्पण कर दिया।  आरोपियों को पुलिस ने पहले कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें बैकुंठपुर जेल भेज दिया गया है। मनोज त्रिपाणी वारदात वाले दिन से ही फरार चल रहा था और उसकी धरपकड़ के लिए पुलिस लगी हुई थी।

कार में जिंदा जलाए गए थे पूर्व जनपद उपाध्यक्ष भरत सिंह

कोरिया जिले में रेत खनन और परिवहन के लिए हुए खूनी विवाद में भाजपा नेता सहित 3 की हत्या से इलाका दहल गया था। इस घटना से सनसनी फैल गई थी। दो भाजपा नेताओं के बीच हुए इस खूनी विवाद से हर कोई सन्न रह गया था। गुरुवार को बैकुंठपुर के चेर मुक्तिधाम में तीनों का अंतिम संस्कार हुआ था। इस दौरान क्षत्रिय समाज के साथ ही कई  समाजों और संगठन के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए थे लेकिन इस नजारे के देखकर लोगों की आंखें नम हो गई थीं। भाजपा नेता, उनके चचेरे भाई समेत 3 लोगों की एक साथ उठी अर्थी से हर कोई भावुक हो था।

ग्राम नौगई में रेत खनन व परिवहन के विवाद ने खूनी रूप ले लिया था। विवाद में गांव के ही 2 भाजपा नेताओं के बीच 16 जून की रात को  खतरनाक संघर्ष हुआ। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के 3 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!