BJP नेता और उनके भाई समेत उठी 3 अर्थियां, नजारा देखकर गांव हुआ भावुक, धारा 163 के बीच हुआ अंतिम संस्कार,कार समेत जिंदा जलाया था

Edited By Desh Raj, Updated: 18 Jun, 2026 10:41 PM

three funeral processions including that of a bjp leader and his brother

कोरिया जिले में रेत खनन और परिवहन के लिए हुए खूनी विवाद में भाजपा नेता सहित 3 की हत्या से इलाका दहल गया था। इस घटना से सनसनी फैल गई थी। दो भाजपा नेताओं के बीच हुए इस खूनी विवाद से हर कोई सन्न रह गया था।

(बैकुंठपुर): कोरिया जिले में रेत खनन और परिवहन के लिए हुए खूनी विवाद में भाजपा नेता सहित 3 की हत्या से इलाका दहल गया था। इस घटना से सनसनी फैल गई थी। दो भाजपा नेताओं के बीच हुए इस खूनी विवाद से हर कोई सन्न रह गया था। आज गुरुवार को बैकुंठपुर के चेर मुक्तिधाम में तीनों का अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान क्षत्रिय समाज के साथ ही कई  समाजों और संगठन के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। लेकिन इस नजारे के देखकर लोगों की आंखें नम हो गई। भाजपा नेता, उनके चचेरे भाई समेत 3 लोगों की एक साथ उठी अर्थी से हर कोई भावुक हो गया। अंतिम संस्कार के दौरान गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा था ।

क्या था मामला?

दरअसल  कोरिया के सोनहत थाना के ग्राम नौगई में रेत खनन व परिवहन के विवाद ने खूनी रूप ले लिया था। विवाद में गांव के ही 2 भाजपा नेताओं के बीच 16 जून की रात को  खतरनाक संघर्ष हुआ। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के 3 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था।

भाजपा नेता व सोनहत के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष भरत सिंह, उनके चचेरे भाई नागेंद्र सिंह और रिश्तेदार बिरेंद्र सिंह को कार में जलाकर मार डाला । इस जघन्य अपराध का आरोप भाजपा नेता मनोज त्रिपाठी और  उनके परिवार के सदस्यों पर है। गुरुवार को तीनों की एक साथ अर्थी उठी तो लोग भावुक हो गए और  माहौल गमगीन हो गया।  चेर मुक्तिधाम में तीनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। तनाव और सुरक्षा की नजर से गांव में धारा 163 लागू की गई है। वहीं दूसरी ओर मृतक के परिजन इस घटना से काफी गुस्सा हैं, और आरोपियों का एनकाउंटर करने के साथ ही सीबीआई जांच की मांग की है।

पीड़ित परिवार को कहना है कि आरोपियों के कई अवैध कारोबार है। बाहुबल पर अवैध कारोबार करने वाला परिवार है। लिहाजा कार्रवाई न करने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!