भाजपा नेता को दी खौफनाक मौत! कार पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, पूरे इलाके में फैली सनसनी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 17 Jun, 2026 10:40 AM

bjp leader met a horrific death doused in petrol and burned alive in his

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य में से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां मंगलवार रात एक भाजपा नेता को कार में जिंदा जलाया गया है। जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि आरोपी भी बीजेपी से ही जुड़े है। सत्ताधारी दल के नेताओं की बीच...

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य में से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां मंगलवार रात एक भाजपा नेता को कार में जिंदा जलाया गया है। जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि आरोपी भी बीजेपी से ही जुड़े है। सत्ताधारी दल के नेताओं की बीच रेत का विवाद खूनी संघर्ष बना है।  

जानकारी के अनुसार, यह घटना कोरिया जिले के सोनहत तहसील अंतर्गत ग्राम कटगोड़ी में हुई है। जहां देर रात करीब 11 बजे फॉर्च्यूनर गाड़ी से भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार अपने साथियों के साथ पहुंचे थे। इस दौरान नवगई गांव में कुछ आरोपियों ने पहले टिपर से मारकर गाड़ी को क्षतिग्रस्त किया। इसके बाद वाहन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घटना इतनी भयानक थी कि आरोपियों ने उन्हें गाड़ी से बाहर तक निकलने का मौका नहीं दिया।

घटना में भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह की जलकर मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका उपचार अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में जारी है। इस घटना की सूचना पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे में कार पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हुई है। पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों मनोज त्रिपाठी, निशांत त्रिपाठी सहित 4 को गिरफ्तार किया है। आरोपी भी भाजपा से जुड़े हुए हैं।



 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!