Edited By Vandana Khosla, Updated: 27 Jul, 2026 05:07 PM

भोपालः मध्यप्रदेश में से इस वक्त की बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। जहां जोबट से कांग्रेस विधायक सेना महेश पटेल के पिता लक्ष्मण सिंह डूडवा का निधन हुआ है। उनके निधन पर पूरे परिवार समेत कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शोक की लहर है। कांग्रेस प्रदेश...
भोपालः मध्यप्रदेश में से इस वक्त की बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। जहां जोबट से कांग्रेस विधायक सेना महेश पटेल के पिता लक्ष्मण सिंह डूडवा का निधन हुआ है। उनके निधन पर पूरे परिवार समेत कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शोक की लहर है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुख जताया है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर लिखा "जोबट विधायक श्रीमती सेना महेश पटेल जी के पूज्य पिताजी श्री लक्ष्मण सिंह डूडवा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिवार को यह व्रजपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति !!"
वहीं, उमंग सिंघार ने एक्स पर लिखा "जोबट विधायक श्रीमती सेना महेश पटेल जी के पूज्य पिताजी तथा आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महेश पटेल जी के पूज्य ससुर श्री लक्ष्मण सिंह डूडवा जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति।"