Edited By meena, Updated: 10 Aug, 2026 03:45 PM

छिंदवाड़ा पूरे प्रदेश में राजनीति का केंद्र बिंदु रहा है। पूर्व सीएम कमलनाथ का गढ़ भी छिंदवाड़ा को माना जाता है। ऐसे में अब प्रदेश कांग्रेस नया नवाचार करते हुए छिंदवाड़ा से दो दिवसीय संगठन, सृजन अभियान...
छिंदवाड़ा (साहुल सिंह) : छिंदवाड़ा पूरे प्रदेश में राजनीति का केंद्र बिंदु रहा है। पूर्व सीएम कमलनाथ का गढ़ भी छिंदवाड़ा को माना जाता है। ऐसे में अब प्रदेश कांग्रेस नया नवाचार करते हुए छिंदवाड़ा से दो दिवसीय संगठन, सृजन अभियान प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू हो गया है। यह पहली दफा होगा जब संगठन को मजबूत करने के लिए छिंदवाड़ा से हुंकार भरी जा रही है। आयोजित शिविर में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी शामिल होंगे। प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत पूर्व सांसद नकुलनाथ ने की है प्रदेश कांग्रेस नेता इस शिविर कांग्रेस नेताओं को संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

अप्रैल से शुरू होगा चुनाव बिगुल
आगामी चंद महीनों बाद नगरीय निकाय चुनाव होना है। इसको लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपने अपने स्तर पर इसकी तैयारियों में जुट गई है। इसी को लेकर कांग्रेस का यह दो दिवसीय संगठन, सृजन अभियान प्रशिक्षण शिविर कांग्रेस संगठन के लिए अहम माना जा रहा है। इस शिविर में कांग्रेस नेताओं को आगामी समय में चुनावी रणनीति, आंदोलन कार्यक्रम, जनता से जुड़े मुद्दे, संगठन में बदलाव सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा कर आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
भाजपा की तर्ज पर अब कांग्रेस भी
अब तक ऐसे शिविर भाजपा संगठन में देखने को मिलते है। भाजपा पूरे वर्ष भर संगठन को मजबूत करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। लेकिन अब उन्हीं की तर्ज पर कांग्रेस भी इस तरह वर्ष भर विभिन्न प्रकार के बैठक, शिविर और जनसमस्या के मुद्दों को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है।