शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 700 शिक्षकों के तबादला आदेश जारी, देखें सूची

Edited By meena, Updated: 08 Aug, 2026 03:45 PM

major reshuffle in the education department transfer orders issued for 700 teac

छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। यहां एक साथ 700 शिक्षकों को इधर से उधर किया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किए हैं...

रायपुर : छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। यहां एक साथ 700 शिक्षकों को इधर से उधर किया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किए हैं। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से शिक्षा विभाग में तबादलों को लेकर चर्चाएं थी, प्रारंभिक सूची में करीब 1,600 शिक्षकों के नाम शामिल थे। इसके बाद सूची की समीक्षा करते हुए समन्वय से संख्या कम करने के निर्देश दिए गए और करीब 1,000 शिक्षकों की संशोधित सूची तैयार की गई। हालांकि अंतिम परीक्षण में कुल 700 शिक्षकों को ही ट्रांसफर की गई और 400 शिक्षकों को इस सूची से बाहर कर दिया गया।

देखें सूची

शिक्षा विभाग द्वारा स्थानांतरण प्रक्रिया में विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था और विद्यार्थियों के हित को प्राथमिकता दी गई। युक्तियुक्तकरण से प्रभावित शिक्षक, एकल शिक्षकीय विद्यालयों में पदस्थ शिक्षक, ऐसे शिक्षक जिनके स्थानांतरण से विद्यालय शिक्षकविहीन हो सकता था, अधिसूचित क्षेत्र से गैर-अधिसूचित क्षेत्र में स्थानांतरण के प्रकरण तथा अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों में पदस्थ शिक्षकों के मामलों का परीक्षण करते हुए उन्हें अंतिम सूची में शामिल नहीं किया गया। विभाग का स्पष्ट मानना रहा कि किसी शिक्षक के स्थानांतरण के कारण विद्यालय में शिक्षकों की कमी नहीं होनी चाहिए और विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए।अनुशंसा और प्राप्त आवेदनों के आधार पर तैयार हुई थी सूची।

ऑनलाइन तबादला तकनीक पर विचार कर रहा विभाग

छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग अगले चरण में ऑनलाइन तबादले की तैयारी कर रहा है। इसका मकसद भविष्य की स्थानांतरण व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, सरल एवं तकनीक आधारित बनाना है। यदि ऑनलाइन व्यवस्था लागू होती है तो शिक्षक निर्धारित पोर्टल के माध्यम से स्वयं स्थानांतरण के लिए आवेदन कर सकेंगे। इससे आवेदन प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने, दस्तावेजों के डिजिटल प्रबंधन, आवेदन की ऑनलाइन मॉनिटरिंग तथा समयबद्ध निराकरण में मदद मिलने की उम्मीद है

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!