पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल! TI समेत कई अधिकारियों की तबादला सूची जारी, यहां देखें किसे कहां भेजा

Edited By Vandana Khosla, Updated: 27 Jul, 2026 01:38 PM

major police department reshuffle transfer list released

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य में से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल की सूचना मिली है। यहां दुर्ग पुलिस विभाग में टीआई समेत निरीक्षक, उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक समेत कई पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का तबादला किया गया है। उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।...

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य में से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल की सूचना मिली है। यहां दुर्ग पुलिस विभाग में टीआई समेत निरीक्षक, उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक समेत कई पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का तबादला किया गया है। उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिले में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक शिव नारायण सिंह, रक्षित केंद्र दुर्ग को सुपेला थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, उप निरीक्षक पूर्ण बहादुर को थाना भिलाई नगर से हटाकर पुलिस चौकी रुआबांधा का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा प्रधान आरक्षक राकेश सिंह, रक्षित केंद्र दुर्ग को पुलिस चौकी रुआबांधा भेजा गया है। इसी क्रम में थाना भिलाई नगर में पदस्थ प्रधान आरक्षक विनय को रुआबांधा चौकी में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस विभाग ने आरक्षक स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। आदेश के अनुसार आरक्षक इशरार खान, आरक्षक बीरेन्द्र साहू और आरक्षक दोलेस कुमार ठाकुर को पुलिस चौकी रुआबांधा में पदस्थ किया गया है। वहीं, रक्षित केंद्र दुर्ग में पदस्थ आरक्षक उदय निषाद को भी रुआबांधा चौकी में नई तैनाती दी गई है।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!