राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! इन अधिकारियों का तबादला आदेश जारी, जानें किसे कहां भेजा

Edited By Vandana Khosla, Updated: 18 Jul, 2026 10:02 AM

major administrative reshuffle in the state orders issued assigning key

रायपुरः छत्तीसगढ़ राज्य में से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल की सूचना मिली है। दरअसल, यहां पुलिस विभाग में कई IPS अधिकारियों का तबादला किया गया था। ऐसे में इनकी जगह पर इन अधिकारियों को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पुलिस...

रायपुरः छत्तीसगढ़ राज्य में से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल की सूचना मिली है। दरअसल, यहां पुलिस विभाग में कई IPS अधिकारियों का तबादला किया गया था। ऐसे में इनकी जगह पर इन अधिकारियों को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने इसके लिए आदेश जारी किया है।

जानकारी के अनुसार, 10 जुलाई 2026 को आईपीएस श्वेता राजमणी, राजेश कुकरेजा और त्रिलोक बंसल का तबादला कर दिया गया है। इनके स्थान पर फिलहाल किसी नए सेनानी या पुलिस अधीक्षक की पदस्थापना नहीं होने के कारण संबंधित पद रिक्त हो गए हैं। ऐसे में शासन स्तर पर नियमित पदस्थापना होने तक निम्न अधिकारियों को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जो इस प्रकार है—

  • IPS गायत्री सिंह को प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • IPS शंकरलाल बघेल 5वीं वाहिनी छसबल, जगदलपुर, 15वीं वाहिनी (भा./र.) छसबल, बीजापुर तथा 19वीं वाहिनी (भा./र.) छसबल, करणपुर (जगदलपुर) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • आकाश कुमार शुक्ला को पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ बघेरा-दुर्ग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

    PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!