राज्य में होगा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! IPS अधिकारियों का तबादला समेत कई जिलों के SP, DCP भी होंगे इधर-उधर, देखें संभावित नाम

Edited By Vandana Khosla, Updated: 07 Jul, 2026 12:47 PM

major administrative reshuffle in the state ips officers to be transferred sps

CG Desk: छत्तीसगढ़ राज्य के पुलिस विभाग में जल्द ही बड़ा प्रशासनिक फेरबदल की सूचना मिली है। सूत्रों के मुताबिक, राज्य में 15 जुलाई से पहले एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हो सकती है। जिसमें कई IPS अधिकारियों का तबादला किया जाएगा। इसके अलावा कई जिलों के...

CG Desk: छत्तीसगढ़ राज्य के पुलिस विभाग में जल्द ही बड़ा प्रशासनिक फेरबदल की सूचना मिली है। सूत्रों के मुताबिक, राज्य में 15 जुलाई से पहले एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हो सकती है। जिसमें कई IPS अधिकारियों का तबादला किया जाएगा। इसके अलावा कई जिलों के एसपी, डीएसपी समेत अफसरों को इधर-उधर किया जाएगा। तबादलों की संभावित सूची लगभग तय है। मुख्यमंत्री की हरी झंडी मिलते ही इसे जारी कर दिया जाएगा।  

दुर्ग, सरगुजा और राजनांदगांव रेंज के बदले जा सकते हैं आईजी
अजय यादव को राजनांदगांव रेंज का नया आईजी बनाया जा सकता है।
बालाजी राव सोमावर को राजनांदगांव से हटाकर सरगुजा रेंज की कमान सौंपी जा सकती है।
वर्तमान में सरगुजा रेंज के आईजी दीपक कुमार झा को दुर्ग रेंज भेजा जा सकता है।
दुर्ग रेंज के वर्तमान आईजी अभिषेक शांडिल्य को चंदखुरी अकादमी या फिर पुलिस मुख्यालय में नई जिम्मेदारी दी जा सकती है।
बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह और जशपुर एसएसपी शशिमोहन सिंह के नामों पर भी विचार चल रहा है।

कई जिलों के SP और रायपुर कमिश्नरी के DCP में होगा फेरबदल
रायपुर में पदस्थ डीसीपी उमेश प्रसाद गुप्ता को दंतेवाड़ा का एसपी बनाया जा सकता है। मयंक गुर्जर को बीजापुर और संदीप पटेल को सुकमा में एसपी की जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं, इन अधिकारियों के स्थान पर राजेश कुकरेजा, चंद्रमोहन सिंह और त्रिलोक बंसल को रायपुर कमिश्नरेट में डीसीपी के रूप में तैनात किया जा सकता है। इसके अलावा डीआईजी प्रशांत ठाकुर, राजेश अग्रवाल और रामकृष्ण साहू को मैदानी पोस्टिंग से हटाकर पुलिस मुख्यालय वापस लाया जा सकता है।

इन जिलों में एसपी होंगे इधर-उधर
भोजराम पटेल को बेमेतरा एसपी बनाया जा सकता हैं।
किरण गंगाराम को कोरिया जिले की कमान सौंपी जा सकती हैं।
निखिल राखेचा को अंबिकापुर में भेजा जा सकता हैं।
राय गौरव रामप्रवेश को सूरजपुर की नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती हैं।
जितेन्द्र यादव को मुंगेली जिले के एसपी बनाया जा सकता हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!