राज्य पुलिस सेवा के 8 अधिकारियों को मिलेगा IPS अवॉर्ड, राजेश मिश्रा का लिफाफा सीलबंद

Edited By Vandana Khosla, Updated: 25 Jun, 2026 01:46 PM

eight state police service officers to receive ips

भोपाल (इजहार खान): राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति देने के लिए बुधवार, 25 जून को मंत्रालय में यूपीएससी सदस्य संजय वर्मा की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कुल 27 अधिकारियों के नामों पर...

भोपाल (इजहार खान): राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति देने के लिए बुधवार, 25 जून को मंत्रालय में यूपीएससी सदस्य संजय वर्मा की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कुल 27 अधिकारियों के नामों पर विचार किया गया, जिनमें से आठ अधिकारियों के नामों को मंजूरी दे दी गई।

चयनित अधिकारियों में वर्ष 1997 बैच के सीताराम सदभैया के अलावा 1998 बैच की निमिषा पांडे, मलय जैन, अमित सक्सेना, मनीषा पाठक सोनी, सुमन गुर्जर, एसएस सराफ और समर वर्मा शामिल हैं।

वहीं, विभागीय जांच लंबित होने के कारण राजेश मिश्रा का लिफाफा सीलबंद कर दिया गया है। अब जांच पूरी होने के बाद ही उनके नाम पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। चयन समिति की सिफारिशों के बाद औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने पर इन अधिकारियों को आईपीएस अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!