8 साल के बच्चे का खौफनाक कारनामा, पेट्रोल निकाला Bike पर डाला, आग लगाकर चलता बना,CCTV में कैद

Edited By Desh Raj, Updated: 18 Jun, 2026 08:31 PM

8 year old child siphons petrol and pours it onto a bike

छतीसगढ़ के डोंगरगढ़ से अपराध का ऐसा मामला सामने आया है जो किसी के भी होश उडा सकता है। यहां एक बच्चे ने खड़ी बाइक पर पेट्रोल छिड़करकल आग लगा दी और बेखौफ होकर चलता बना।

डोंगरगढ़ (हेमंत पाल): छतीसगढ़ के डोंगरगढ़ से अपराध का ऐसा मामला सामने आया है जो किसी के भी होश उडा सकता है। यहां एक बच्चे ने खड़ी बाइक पर पेट्रोल छिड़करकल आग लगा दी और बेखौफ होकर चलता बना।

दरअसल 8 साल के बच्चे ने पेट्रोल डालकर खड़ी एक मोटरसाइकिल में आग लगा दी, और कुछ ही मिनटों में बाइक जलकर खाक हो गई।  घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और वायरल हो रही है। डोंगरगढ़ के सिंगोला बांधा तालाब के पास स्थित बिरयानी सेंटर के सामने खड़ा हूँ, जहां यह घटना हुई।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखता है कि एक छोटा बच्चा यहाँ आता है, बाइक के पास जाता है, पेट्रोल निकालकर बाइक पर छिड़कता है और फिर आग लगा देता है।  आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। पुलिस ने बताया है कि घटना की जांच जारी है। बच्चे की पहचान और घटना के पीछे कारणों का पता लगाया जा रहा है।

सौभाग्यवश इस आग ने किसी व्यक्ति को घायल नहीं किया, लेकिन सामग्री और वाहन को भारी नुकसान पहुँचा है। स्थानीय लोग और दुकान मालिकों ने भी इस मामले की निंदा की है और सुरक्षा के सवाल उठाए हैं।

पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट करने की कोशिश की जा रही है कि बच्चा अकेला था या किसी ने उसके साथ प्रेरित किया। साथ ही, यह भी देखा जा रहा है कि किन-सबी उपकरणों और परिस्थितियों ने आग लगने में योगदान दिया। घटना का विस्तृत वीडियो और साक्ष्य संकलित कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!