नाबालिग भतीजी से संबंध बनाता था फूफा, दो साल तक झेलती रही दर्द; पीड़िता की सहेली ने खोला राज

Edited By Vandana Khosla, Updated: 31 Jul, 2026 10:40 AM

abused minor niece

भोपाल: मध्यप्रदेश के भोपाल में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि लड़की के फूफा ने करीब 2 साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। मामले में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई।...

भोपाल: मध्यप्रदेश के भोपाल में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि लड़की के फूफा ने करीब 2 साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। मामले में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। बताया गया कि बच्ची के माता-पिता की मौत के बाद वह बुआ-फूफा के साथ रह रही थी। इसी दौरान फूफा ने बुआ की गैरमौजूदगी में हैवानियत शुरू कर दी थी।

जानकारी के अनुसार, यह शर्मनाक मामला वर्ष 2022 में सामने आया था। जब एक एसओएस संस्था की कार्यकर्ता को पीड़िता की सहेली ने पूरी जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया गया था। बताया कि पीड़िता के माता-पिता की मौत के बाद उसकी बुआ उसे अपने घर ले गई थी। इसी दौरान फूफा ने उस पर गंदी नजर रखनी शुरू कर दी। आरोपी फूफा ने बुआ की गैरमौजूदगी में नाबालिग लड़की के साथ संबंध बनाए। आरोप है कि करीब 2 साल तक लड़की का शारीरिक शोषण किया गया।

लंबे समय तक शारीरिक शोषण की वजह से लड़की तकलीफ में रहने लगी। मामले में किसी के बताने पर घर से निकालने और जान से मारने की धमकी देकर चुप करवाया गया। इसी बीच एक दिन डरी-सहमी बच्ची ने अपनी एक सहेली को घटना बताई। जिसके कहने पर बुआ को जानकारी दी गई। इसके बावजूद आरोपी नहीं रुका। आखिरकार एसओएस की कार्यकर्ता के सामने बच्ची ने पूरी आपबीती बताई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

मामले में आरोपी फूफा को विशेष पॉक्सो कोर्ट ने सख्त सजा सुनाई। न्यायाधीश कुमुदिनी पटेल की कोर्ट ने आरोपी को अलग-अलग धाराओं में तीन बार सश्रम उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही पीड़िता को 5 लाख रुपए प्रतिकर देने का भी आदेश दिया है। यह पूरा मामला सुखीसेवनिया थाना क्षेत्र का है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!